Advocate Apply WhatsApp Now Call Now Track Case

What is Gazette

A Gazette is an official government publication used for legally recording name or surname changes in India. This blog explains what a Gazette is, its purpose, the step-by-step name change process, required documents, and where signatures are needed in a Gazette name change file.

Legal Guide •

Need Help for What is Gazette?

LSO Legal Private Limited provides online legal assistance across India through a panel of senior advocates with 30+ years of legal experience.

Expert Legal Support Online Process Pan India Service Secure Assistance
What is Gazette
Reading time

 

गजट क्या होता है? नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया जानने?

 

गजट, जिसे हिंदी में “गजट” कहा जाता है, एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज है जिसमें महत्वपूर्ण सार्वजनिक जानकारी या घोषणाएं दर्ज की जाती हैं। अगर आप समझना चाहते हैं “गजट क्या होता है?” और नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो गजट इस प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभाता है। यह नाम बदलने की जानकारी को आधिकारिक रूप से प्रकाशित करने के लिए उपयोग किया जाता है, जिससे यह पूरे भारत में मान्य और स्वीकार्य हो जाता है। नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया के चरणों को समझकर, आप बेहतर तैयारी कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों, गजट उस व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, जो व्यक्ति अपना नाम या सरनेम चेंज करवाना चाहता है, तो उसके लिए गजट काफी जरूरी होता है। यदि आपको गजट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तथा आपके मन में भी यह सवाल है कि गजट क्या है, इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति का नाम और सरनेम कैसे चेंज करवाया जाता है।

अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, तथा इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको गजट के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

गजट क्या होता है

गजट क्या होता है, जो किसी भी सरकार के द्वारा जारी करवाया जाता है। इसके अंतर्गत सरकार अपनी अलग-अलग नीतियों नए नए कानूनों तथा अलग-अलग प्रकार के नियमों के अंतर्गत बदलाव को प्रकाशित करती है। इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा सिर्फ उन्हीं नियमों तथा बदलाव को प्रकाशित किया जाता है, जिनके बारे में आम जनता के लिए जनना आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए यदि कोई भी व्यक्ति अपना नाम चेंज करवाता है, या फिर वह धर्म चेंज करवाता है, तो उसका नाम इस सूची के अंतर्गत आता है, तथा इस बात को सरकार के द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

मुख्य रूप से यह दो प्रकार के होते हैं, पहला केंद्र सरकार का गजट होता है, तथा दूसरा राज्य सरकार का गजट होता है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों के पास अपना एक अलग अलग न्यूज़पेपर होता है, जो कि सप्ताह में एक दिन प्रकाशित किया जाता है, इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार के कानूनों, नियमों में हुए बदलाव को प्रकाशित किया जाता है।

गजट क्या होता है और इसका उद्देश्य क्या है ?

गजट के पीछे केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों का यही उद्देश्य है, कि यदि किसी भी राज्य या देश के अंतर्गत किसी प्रकार के नियमों व कानूनों में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, तथा लोकतांत्रिक देश के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को हर एक चीज के बारे में जानने की आजादी होती है।  तो ऐसे में सरकार के द्वारा किए गए नियमों तथा कानूनों के अंतर्गत बदलाव को भी जनता के सामने प्रकाशित करना होता है, और इसी के लिए भारत सरकार तथा तमाम अलग अलग राज्य सरकारों के द्वारा गजट को जारी किया जाता है।

गजट से नाम और सरनेम कैसे बदले

यदि आप अपना नाम या सरनेम चेंज करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होता है

  1. यदि आप अपना नाम या सरनेम चेंज करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी दो अखबारों के अंतर्गत विज्ञापन देना होता है, कि आप अपना नेम चेंज करवाना चाहते हैं। इसके लिए आप किसी भी भाषा के दो अखबारों का चयन कर सकते हैं, तथा उसमें आप विज्ञापन दे सकते हैं। इसमें आपको अपना पुराना नाम तथा नया नाम दोनों देना होता है।
  2. इसके बाद आपको नाम चेंज करवाने के लिए एक एफिडेविट बनवाना होता है, जो आप किसी भी वकील की सहायता से आसानी से बनवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी वकील के पास जाकर नेम चेंज एफिडेविट बनाने के लिए कहना है, वकील आपको यह डेट बना कर दे देगा।
  3. यदि आप चाहें तो, इस एफिडेविट को न्यूज़पेपर के अंतर्गत पब्लिश भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप इस प्रक्रिया को नहीं करते हैं, तो भी कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।
  4. उसके बाद आपको एक ठोस कारण बताना है, जिस कारण आप अपना नाम या सरनेम बदलवा ना चाहते हैं। और इसको आपको दो बार के अलग-अलग विज्ञापनों के अंतर्गत प्रकाशित भी करवाना है।
  5. यह करने के बाद आपको अपना नाम तथा सरनेम बदलवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए आपके पास दिन अलग-अलग दस्तावेज होने जरूरी है।
  • नाम बदलने का आवेदन फॉर्म
  • एफिडेविट
  • अपना आधार कार्ड
  • वह अपने माता-पिता का आधार कार्ड

6. इन सभी दस्तावेजों के साथ आपको किसी भी जिले या राज्य की पब्लिकेशन ऑफिस के अंतर्गत जाना है। वहां पर आपको एक फीस जमा करवानी होती है, और फीस जमा करवाने के बाद आपको अपनी स्लिप को भी जमा करवा देना है। यह करने के बाद आप के दस्तावेजों को डाक के द्वारा सरकारी राज्य पत्र के अंतर्गत भेज दिया जाएगा, उसके बाद वहां पर आपकी सभी चीजों को चेक किया जाने वाला है, और यदि सब कुछ सही रहता है, तो आपका नाम चेंज कर दिया जाएगा।

7. इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुछ महीनों का समय लग जाता है, तो आपको इतने समय तक के लिए इंतजार करना होगा। उसके बाद जब सरकार के द्वारा गजट के अंतर्गत आपका नाम दे दिया जाता है, तो आपको उसकी एक कॉपी निकलवा कर अपने पास रख लेनी है। क्योंकि यह कॉपी आपको अलग-अलग दस्तावेजों के अंतर्गत नेम चेंज करवाने में काफी सहायता करने वाली है।

8. जब आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं, तो उसके बाद आपको अलग-अलग दस्तावेजों के अंतर्गत अपना नाम चेंज करवाने की आवश्यकता होती है। जिसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जैसे दस्तावेजों के अंतर्गत तो गजट कॉपी की सहायता से आसानी से किसी भी मित्र पर अपना नाम चेंज करवा सकते हैं। इसके अलावा अपनी मार्कशीट के अंतर्गत अपना नाम बदलवाने के लिए आपको उस बोर्ड के अंतर्गत गजट कॉपी लेकर जाना है, जिस बोर्ड के अंतर्गत आपने वह एग्जाम दिया था। उसके बाद आप वहां से आसानी से अपना नाम बदलवा सकते हैं।

तो किसी भी व्यक्ति को अपना नाम बदलवाने के लिए या फिर सरनेम बदलवाने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करना होता है।

आज आपने गजट क्या होता है

इस ब्लॉगपोस्ट के अंतर्गत आपने जाना कि गजट क्या होता है, हमने आपको गजट से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की है। इसके अलावा हमने आपको इस पोस्ट के जरिए आपको बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अपना नाम या सरनेम चेंज करवाना चाहता है, तो उसकी क्या प्रक्रिया होती है, इस प्रक्रिया के बारे में हमने आपको विस्तार से जानकारी दी है। हम यही आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा साझा की गई यह इंफॉर्मेशन पसंद आई है।

Get Your Documents Reviewed Before Taking the Next Step

Every legal matter depends on its facts, jurisdiction, supporting documents and the procedure followed by the concerned authority.

LSO Legal द्वारा गजट नाम परिवर्तन प्रक्रिया 

LSO Legal द्वारा भारत में गजट के माध्यम से नाम परिवर्तन की पूरी कानूनी प्रक्रिया करवाई जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह वैधानिक, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से की जाती है, ताकि नाम परिवर्तन सभी सरकारी विभागों में मान्य हो सके।

LSO Legal, आवेदक की ओर से निम्न कार्य करता है:

  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करना

  • आवश्यक होने पर समाचार पत्र विज्ञापन की व्यवस्था

  • दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन

  • गजट पब्लिकेशन ऑफिस में फाइल जमा करना और फॉलो-अप

  • गजट फाइल में सही स्थानों पर साइन सुनिश्चित करना

कानूनी अनुभव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ, LSO Legal यह सुनिश्चित करता है कि गजट नोटिफिकेशन बिना किसी त्रुटि, देरी या अस्वीकृति के प्रकाशित हो

For applying online, click here and fill your details.

For CBI-related legal assistance, contact us on WhatsApp: + 918109631969

Email: support@lsolegal.com | Website: https://lsolegal.com

Follow LSO Legal?
Facebook | Instagram | YouTube | LinkedIn

Speak with Our Legal Team

Share a brief description of your matter and the available documents for an initial legal review.

Disclaimer: This article is for general legal awareness. Exact legal remedy depends on documents, facts and professional review.
Need Help?